राजपुर: अधिवक्ता उमेश झा ने क्रेशर संचालन पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- पैसे का है सब खेल
राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भिलाई खुर्द में हाल ही में हुई दुर्घटना के बाद क्षेत्र में संचालित क्रेशरों को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। राजपुर के अधिवक्ता उमेश झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजपुर विकासखंड में लगभग 35 से 40 क्रेशरों का संचालन हो रहा है, जिनमे