ग्वालियर में छात्रों का हाई-वोल्टेज हंगामा! छोटी सी बात पर दो गुटों में जमकर मारपीट...
ग्वालियर के दीनदयाल नगर क्षेत्र में छात्रों के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सड़क पर दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक भिड़े रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। महाराजपुरा थाना पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान कर रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
Pushpanjali Today
Home Department of Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
Jansampark Madhya Pradesh
#gwalior
#viralreelschallenge