#प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये बरामद, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया!
---------------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिन गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 खबर अपडेट!
---------------------------------------------------
#नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में मिला कैश, आयकर विभाग करेगा नोटों की गिनती
#प्रयागराज। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में जमीन के नीचे दबाकर रखे गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये नकद बरामद होने का मामला सामने आया है।
#ड्रमों में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#शुरुआती अनुमान के मुताबिक बरामद रकम करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि, सही रकम का खुलासा नोटों की गिनती पूरी होने के बाद होगा।
#सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, जमीन खोदने पर मिले तीन ड्रम
#पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव उर्फ महाकाल के घर में जमीन के नीचे नकदी दबाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन ड्रम बरामद हुए, जिनमें नोटों की गड्डियां भरी थीं। पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।
#लॉकडाउन के दौरान गांव आया था परिवार
#पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि राकेश यादव के भाई बबलू यादव कई साल से पुणे में रहते थे। वर्ष 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान वह अपने दो जीजा और साढ़ू के साथ गांव आए थे। आशंका जताई जा रही है कि बरामद नकदी का संबंध उसी दौरान गांव लाई गई रकम से हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी जांच जारी है।
#ग्रामीणों का दावा, खरीदी गई थी 50 बीघा जमीन
#ग्रामीणों के मुताबिक, राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 50 बीघा जमीन खरीदी है। इसके अलावा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाने तथा दो ट्रैक्टर और डीजे खरीदने की भी चर्चा है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#आयकर विभाग करेगा नकदी की गिनती
#डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के मुताबिक, बुधवार रात अधिक समय होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। राकेश के घर के आसपास पुलिस तैनात की गई है। आयकर विभाग और संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। नकदी की गिनती के बाद बरामद रकम की सही जानकारी सामने आएगी। पुलिस नकदी के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
#Prayagraj #UttarPradesh #CashRecovery #PoliceInvestigation #CrimeNews #UP
Allahabad, Allahabad | Oct 29, 2026