बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति बरेली कॉलेज गेट के पास सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रेमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाले मनोज ने जिला अस्पताल में बताया कि वह स्कूटर से रामपुर गार्डन की तरफ जा रहे थे तभी बरेली कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक में टक्कर हो गई टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनका अभी उपचार चल रहा है।