बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा गोटिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पिता पुत्र को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा कोटिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा पिता पुत्र को जमकर लाठी डंडों से पीटा गया है। मारपीट में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।