बरेली: किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया की रहने वाली महिला ने पति व किराएदारों पर लगाया मारपीट का आरोप
किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया की रहने वाली महिला ने पति व किराएदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।