मैहर: जीत नगर में अवैध शराब दुकान पर प्रशासन मौन, कार्रवाई का इंतजार
मैहर। जीत नगर-श्वेता नगर में अवैध रूप से शराब दुकान संचालित होने का आरोप है। विद्यालय प्राचार्य ने प्रशासन को पत्र भेजने के साथ कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों व शिक्षकों को दुकान के समीप से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। रहवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से दुकान की जाँच करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग।