बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में लोक सेवा का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त संदर्भ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, जन्म एवं मृत्यु निबंधन आदि की समीक्षा हुई.