कांके: शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में 25% आरक्षण, डीसी ने वेबसाइट का किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत सत्र 2026-27 में निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, बादल राज एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राँची, राजीव कुमार एवं इससे सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।