एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले आयोजनों में स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, गौ सेवा, छात्र हितों पर विचार गोष्ठियां और संगठनात्मक बैठकें शामिल रहीं। स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं को संगठन की शपथ दिलाई।