अशोक नगर: अशोकनगर में 3 श्मशान घाटों की मांग विधायक ने विधानसभा में उठाई, फिर भी नहीं मिली मंजूरी
अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने विधानसभा में बीते दिनों अशोक नगर शहर के लिए तीन शमशान घाटों की मांग की थी इसके बावजूद भी शहर को शमशान घाटों की मंजूरी नहीं मिली। विधायक ने रविवार शाम 5 बजे बताया की अशोकनगर में शहर में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। ओर शहर मात्र दो श्मशान घाट हैं जन संख्या के हिसाब से यहां तीन ओर श्मशान घाट की आवश्यकता है।