Bihar news : गंडक नहर में मिली मां दुर्गा की मूर्ति की नवरात्र के पहले दिन हुई स्थापना, विधायक विनय बिहारी रहे मौजूद ।मच्छरगांवा के विशुनपुरवा में जल दुर्गा मंदिर निर्माण की पहल, जमीन दाता ने मंदिर के लिए दी अपनी भूमि। योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत विशुनपुरवा लाला टोला गांव में नवरात्र के पहले दिन रविवार को गंडक नहर में मिली मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से मां की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति की स्थापना के साथ ही यहां जल दुर्गा मंदिर निर्माण की पहल शुरू हो गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मां के जयकारे लगाए।ग्रामीण समरेन्द्र कुमार उर्फ चिंटु सिंह ने बताया कि मच्छरगांवा नगर पंचायत के विशुनपुरवा लाल टोला के पास स्थित गंडक नहर के साइफन में कुछ बच्चों को मां दुर्गा की मूर्ति मिली थी। बताया गया कि पिछले दिनों दर्जनों युवक नहर में मछली मारने गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी में मूर्ति दिखाई दी। मूर्ति मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहमति से नवरात्र के पहले दिन मूर्ति की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, मूर्ति का वजन करीब एक किलो 111 ग्राम है। इसके तिब्बत, नेपाल या भूटान से संबंधित होने की चर्चा भी की जा रही है, हालांकि इसकी उत्पत्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चिंटू सिंह ने बताया कि मूर्ति की स्थापना के लिए नवगांवा गांव निवासी रघुवर यादव ने अपनी जमीन उपलब्ध कराई है। ग्रामीणों और विधायक की पहल पर इस स्थल को जल दुर्गा मंदिर के रूप में विकसित करने की योजना है।लौरिया भाजपा विधायक विनय बिहारी ने बताया कि गांव के बच्चों को नहर में मां दुर्गा की मूर्ति मिली थी। नवरात्र के शुभ अवसर पर ग्रामीणों की सहमति से मूर्ति की स्थापना की गई है। #Hashtag #MaaDurga #JaiMataDi #Navratri #DurgaMandir #JalDurgaMandir #WestChamparan #Yogapatti #Machhargawan #Bishunpurwa #VinayBihari #BiharNews #BettiahNews #DurgaPuja #HinduFestival #ReligiousNews #LocalNews #BiharPolitics #NavratriSpecial #TempleConstruction #SanatanDharma