बिजनौर: बिजनौर के मंडावर में सिकंदरी बिजली घर पर 11 हजार वोल्ट की लाइन हटवाने को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन ने शुरू किया धरना
Bijnor, Bijnor | Jan 9, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 11:00 राष्ट्रीय किसान यूनियन के लोगों ने मंडावर क्षेत्र में स्थित सिकंदरी बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वादे के मुताबिक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गांव चंदनपुरी में लगी सड़क किनारे 11 हजार वोल्ट की लाइन को नहीं हटाया उसी कों लेकर किसान धरने पर बैठ गए हैं।और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।