सरैया: गिंजास में 501 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ
गिंजास में 501 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ सरैया। प्रखंड के गिंजास पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञ में शामिल 501 कन्याओं ने जैतपुर स्थित संगम तट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली।