सिहोरा: बुढ़ागर तालाब मेढ़ के पास चोरी की रेत ज़ब्त, चालक फरार
गोसलपुर थाना क्षेत्र में बिना नंबर के डंपर से ढुल रही चोरी की रेत को पुलिस ने दबिश देकर जब्त तक कर लिया है। पुलिस को देखकर आरोपी चालक मौके से भाग निकला। गोसलपुर टी आई गाजी वती पुशाम ने बताया कि गुरुवार को देवनगर से बुढ़ागर की ओर टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर के डंपर बुढ़ागर तालाब की मेढ़ के पास मिला।