सिंगरौली: आज डीबीएल ने जमा नहीं कराई 16 लाख तो होगी कुर्की जप्ती की कार्रवाई मय दलबल के साथ पहुंचे नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने थमाया कुर्की वारंट
नगर पालिक निगम के राजस्व अधिकारी आरपी बैस और संपत्ति कर अधिकारी अजय सिंह ने डीबीएल अमलोरी परियोजना के मैनेजर को कुर्की वारंट तामील कराते हुए आज 16 लाख रुपए बतौर संपत्ति कर जमा करने के निर्देश दिए हैं यह अभी कहा है कि यदि आज संपत्ति कर की राशि जमा नहीं हुई तो कुर्की जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।