सिंगरौली: मोरवा के विस्थापन को लेकर एनसीएल के मोरवा गेस्ट हाउस में हुई बैठक, सिंगरौली विधायक ने बैठक में की शिरकत
मोरवा विस्थापन को लेकर एनसीएल के मोरवा गेस्ट हाउस में बैठक हुई जिसमें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शिरकत की। मौके पर सिंगरौली विस्थापन मंच के संरक्षक एवं सदस्यों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, भूपेंद्र गर्ग बंटी, आलोक यादव, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे और विस्थापन के मुद्दे पर बृहद चर्चा हुई।