Nag Panchami 2026: काशी के नगवा में पहलवानों का दमखम, जोड़ी-गदा और नाल का अद्भुत प्रदर्शन
वाराणसी में नाग पंचमी पर काशी की सदियों पुरानी अखाड़ा संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। नगवा स्थित हनुमान मंदिर और रविदास पार्क के समीप पहलवानों ने पारंपरिक जोड़ी, गदा और नाल घुमाने के साथ भारी वजन उठाकर अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘बजरंगबली की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली और अखाड़े के विधिवत पूजन से हुई। इसके बाद स्थानीय और दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने पारंपरिक व्यायाम और शक्ति प्रदर्शन किया। आयोजकों के मुताबिक नगवा में नाग पंचमी पर यह आयोजन कई पीढ़ियों से होता आ रहा है।
आयोजन से जुड़े सतीश चंद्र यादव उर्फ झंटू सरदार ने बताया कि उनके दादा-परदादा और पिता भी इस परंपरा को निभाते रहे हैं। वहीं रवि यादव ने बताया कि कांटों वाली जोड़ी घुमाने जैसी पुरानी कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
आधुनिक दौर में भी काशी के अखाड़ों में कैसे जीवित है पहलवानी, जोड़ी-गदा और नाल की सदियों पुरानी परंपरा, देखिए Live VNS की खास रिपोर्ट।
#NagPanchami2026 #NagPanchami #नागपंचमी #काशी #वाराणसी #नगवा #पहलवान #पहलवानी #अखाड़ा #गदा #जोड़ी #नाल #हरहरमहादेव #बजरंगबली #Kashi #Varanasi #Kushti #Pehalwan #Akhada #VaranasiNews
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2026