पटोरी: शाहपुर पटोरी स्टेशन पर सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में स्थानीय लोगों के अभ्यावेदन का हवाला देते हुए बताया गया कि पटोरी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन लंबी दूरी की कई ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है।