अनूपगढ़: अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में एसएफआई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कल अनूपगढ़ पुलिस थाने का किया जाएगा अनिश्चितकालीन घेराव
एसएफआई के पदाधिकारी के द्वारा आज बुधवार दोपहर 3 बजे अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। एसएफआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिंह ढिल्लो ने बताया कि 14 जून को एएसआई कालूराम मीणा और कांस्टेबल सरवन ने अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष सुदेश बिश्नोई के साथ मारपीट की थी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा।