अनूपगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनूपगढ़ के उपखण्ड कार्यालय में हुई बैठक का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अनूपगढ़ के उपखण्ड कार्यालय में आज मंगलवार दोपहर 12 बजे एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम ने बताया कि 21 जून को पब्लिक पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। वही आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ सीमा चौहान को योग नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।