अनूपगढ़: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत उपखण्ड कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, SDM रहे मौजूद
अनूपगढ़ के उपखण्ड कार्यालय में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत आज मंगलवार शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि मानसून शुरू होते ही अभियान के तहत अनूपगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे और शहरी क्षेत्र में 7500 पौधे लगाए जाएंगे। आज कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को एसडीएम ने तुलसी के पौधे वितरित किये।