अनूपगढ़: अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने ADM कार्यालय में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ के विभिन्न संगठनों के द्वारा अनूपगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।आज बुधवार को दोपहर 2 बजे ब्राह्मण समाज के द्वारा मांग को लेकर एडीएम अशोक सांगवा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ब्राह्मण समाज के रमेश सारस्वत ने बताया कि अनूपगढ़ जिला बनने के सभी मापदंड पूरे करता है और इसी मांग को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा।