अनूपगढ़: अनूपगढ़ के बिजली बोर्ड के पास खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, कार चालक घायल हुआ
अनूपगढ़ के बिजली बोर्ड के पास आज मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। यह पूरा हादसा पास में ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है जिसे लोगों ने अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक दोनो पक्षो की ओर से कोई मामला दर्ज नही करवाया गया है।