बासोदा: बासौदा के ग्राम खरपरी में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने फरियादी पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार शाम करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के ग्राम खरपरी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी द्वारा फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है