ओबरा: ड्यूटी के दौरान मांझियाव गांव के सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, घर में मचा कोहराम, शव के आते ही पत्नी हुई बेहोश
ओबरा प्रखंड के मंझियावन गांव के सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान 26 नवंबर को हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। जवान मंझियावा गांव निवासी राम प्रवेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार था। जिनकी तैनाती उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर थी। गुरुवार की रात्रि दस बजे जैसे ही जवान का शव आया, वैसे ही पत्नी पूजा कुमारी दहाड़ मार कर रोने लगी और रोते रोते बेहोश हो गई।