झांसी: झांसी में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकली, भगवान राम परिवार के साथ आए, शिवभक्तों ने करतब दिखाए, जगह-जगह हुआ स्वागत
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 झांसी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर मंगलवार को नगर निगम परिसर से बाल्मीक समाज के साथ ही सर्वसमाज ने शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महर्षि वाल्मीकि के अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम और उनके परिवारों के स्वरूप भी यात्रा में शामिल हुए। साथ ही भगवान हनुमान ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।