छतरपुर बस स्टैंड इलाके में प्रशासन का कड़ा एक्शन, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
छतरपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।अधिकारियों के मुताबिक, बस स्टैंड के आसपास बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों के कारण यहाँ आए दिन भीषण जाम और सड़क हादसों की स्थिति निर्मित हो रही थी। प्रशासन ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।इसके अलावा संतरी तलैया पर कबाढ़ के दुकान की गुमटीया रख कर तालाब के जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया, नगर पालिका तीम ने उसे भी अतिक्रमण मुक्त कराया,नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कुछ लोग इन गुमटियों पर खुद व्यापार न कर, इन्हें दूसरों को किराए पर देकर अवैध कमाई कर रहे थे। विभाग अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की!
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर