बिजावर: केन बेतवा लिंक परियोजना: प्रभावित महिला ज़मीन और हक के लिए सरकार से लगा रही न्याय की गुहार
बुधवार की दोपहर 3 बजे माया रानी ने बताया कि अपनी ज़मीन और घर की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से लगातार सरकार से मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि सब कुछ छिन जाने के बाद वे तीन बच्चों के साथ बेहद मुश्किल हालात में जीवन गुजार रही हैं। उन्होंने सरकार से घर के बदले घर और ज़मीन के बदले ज़मीन देने की गुहार लगाई है।