मांझा: माझा थाने की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार, सिधवलिया एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने चोरी की वाहन के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने चोरों के पास से एक पिकअप,एक कार,3 बाइक और एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। बताया जाता है कि मांझा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी सिधवलिया एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर शनिवार की दोपहर 1:00 दी है।