छतरपुर नगर: दूध की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का किया औचक निरीक्षण
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आज 26 जुलाई सुबह करीब 11:00 बजे शहर की विभिन्न डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने सागर रोड स्थित न्यू लखन दूध डेयरी, दीपक दूध डेयरी और नौगांव रोड स्थित वीआरएस फूड्स चिलिंग सेंटर व सत्यम दूध डेयरी से दूध के नमूने जांच के लिए लिए।