चंदौली: उप्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में होगी बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक वृहद तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25,26 एवं 27 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ आर जगत साई ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर सभी अधिकारियों को इस आयोजन को सकुशल पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।