बड़ी सादड़ी। गुरुवार सुबह 7:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि 132 केवी छोटी सादड़ी-बड़ी सादड़ी लाइन के मॉडिफिकेशन कार्य के लिए यह शटडाउन लिया गया है। यह काम इंडियन रेलवे डिपॉजिट के तहत चित्तौड़गढ़ के सहायक अभियंता द्वारा किया जाएगा।