बंजरिया: प्रखंड सह अंचल कार्यालय बंजरिया में जेनरेटर लगवाने के लिए युवकों ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र
प्रखंड सह अंचल कार्यालय बंजरिया में जेनरेटर लगवाने के लिए अजगरी के युवक आशुतोष ने सामान्य प्रशाखा के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र। आशुतोष ने बताया कि सचिव ने डीएम को पत्र लिख जेनरेटर लगवाने के निर्देश दिया है। बताया कि बिजली कट जाने पर आरटीपीएस काउंटर पर भारी परेशानी होती है। बिजली कट होने पर आम लोग जो क्षेत्र से आते, घण्टो बिजली आने का इंतजार करते रहते है।