कुचायकोट: पुलिस ने भठवा गांव से मारपीट मामले में नामजद एक महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने मारपीट मामले की एक महिला समेत दो नामजद आरोपी को थाना क्षेत्र के भठवा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पीयूष कुमार बताया जा रहा है जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज शनिवार को शाम 5:30 बजे दी गई बताया गया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।