गोवर्धन: गोवर्धन में मकान के आगे छज्जा निकालने का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव गाँठोली में मकान के आगे छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि छज्जा निर्माण का विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई।विवाद की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।