चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला एवं बाल चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह गर्भवती महिला और परिजन लिफ्ट में फंस गए। प्रतापगढ़ निवासी 32 वर्षीय प्रियंका मीणा जांच के लिए पहली मंजिल पर जा रही थी, तभी तकनीकी खराबी से लिफ्ट बीच में रुक गई। मदद की आवाज सुनकर अस्पताल अन्य मरीज मौके पर आ गए।