#शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान के अंतर्गत आरम्भ हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर प्रातः 9ः55 बजे संजौली से उड़ान भरेगा और 10ः30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रातः 10ः50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी जो 11ः25 बजे पहुंचेगी। वापसी में रिकांगपिओ से प्रातः 11ः30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12ः05 बजे हेलीकॉप्टर रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद 12ः10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान होगी और दोपहर 12ः45 बजे संजौली पहुंचेगी।
Rampur, Shimla | Oct 21, 2026