प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला, पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए पट्टे
पंचायती राज विभाग की ओर से 5 आवासीय पट्टे और 4 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। राजस्व विभाग ने 2 बंटवारे, 6 नामांतरण, 3 शुद्धिकरण, 4 सीमाज्ञान और 3 रास्ता संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य भी किए गए।