रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, दो कर्मचारी निलंबित, औचक निरीक्षण में 8 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
रामगंजमंडी शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगरपालिका ने सख्ती शुरू कर दी है। अधिशाषी अधिकारी दीपक नागर ने नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिलने और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर 8 सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।