भैंसदेही: धामनगांव में शारदेय नवरात्र पर मां रेणुका के दर्शन को उमड़ते हैं श्रद्धालु, पूरी होती हैं मनोकामनाएं
कहते हैं माँ भगवती के अनेक रुप है वो किसको कब और किस रूप में दर्शन देती है ये कोई नहीं जानता? माता तो हमेशा स्वरूप बदलते रहती है। एक ऐसा ही चमत्कारी स्थल भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में ऊंची पहाड़ी पर स्थित सिद्ध पीठ रेणुका धाम में मां रेणुका सुबह से लेकर शाम तक अपने तीन स्वरूप बदलती है। सुबह ये छोटी अबोध बालिका स्वरूप में होती है तो दोपहर म