कटनी नगर: 108 संजीवनी चालकों को दो माह से वेतन नहीं मिला, कलेक्ट्रेट में की शिकायत
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित संजीवनी 108 एम्बुलेंस सर्विस मां अंबे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मप्र में संचालित की जा रही है। समूचे प्रदेश में एंबुलेंस चालकों को विगत दो माह से जिसमें मार्च और अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है कटनी जिले में भी एंबुलेंस चालकों को वेतन नहीं मिलने पर सभी कर्मचारी आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और शिकायत की।