झुंझुनू: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला, ₹5000 का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी राममनोहर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंकेश कुमार निवासी अणगासार को घोड़ीवारा खुर्द से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।