झुंझुनू: कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर यमुना जल व पेपर लीक के मुद्दे पर किया पलटवार
प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में हुई जनसभा में कांग्रेस पर पेपरलीक के आरोप व यमुना जल समझौता पर करारे हमले बोले थे। रविवार सुबह 8 बजे सामने आए वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने सीएम भजनलाल के बयान पर पलटवार किया है।