झुंझुनू: अंबेडकर नगर के वार्ड नंबर 1 में करीब ₹80 लाख की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनू के अंबेडकर नगर के वार्ड नंबर एक में 3 नवंबर को करीब 80 लाख रुपए की ज्वेलरी और नगदी की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजेंद्र प्रसाद को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे के आसपास झुंझुनू के चिड़ावा से गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से एक शिफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने जप्त की है आरोपी से पूछताछ जारी है।