झुंझुनू: विधानसभा झुंझुनू के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित
झुंझुनू सूचना केंद्र सभागार में रविवार को शाम 4:00 बजे झुंझुनू विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर एरिया मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई,जिला निर्वाचन अधिकारी राम अवतार मीणा SP शरद चौधरी ने अधिकारियों से संवाद कर शांतिपूर्ण तरीके से 13 नवंबर को होने वाले मतदानों को संपन्न करवाने के लिए विशेष दिशा निर्दश दिये।