झुंझुनू: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया झुंझुनू का एकदिवसीय दौरा, प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना
रविवार दोपहर 2:00 बजे राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एक दिन के दौरे पर झुंझुनू आए,झुन्झनू बीजेपी कार्यालय में उन्हें पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए राजस्थान की भाजपा सरकार का बखान किया तो वहीं पूर्व कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के, कांग्रेस की सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई थी।