सूरजगढ़: खावा गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में मंगलवार 12 मई 2026 के अपराह्न 22 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मृतका के पति मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार, ससुर शंकर दास एवं सास मालती देवी को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 12:15 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मृतका की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी.