बयाना: बयाना में करंट लगने से बुजुर्ग महंत की मौत, 11 केवी लाइन के टूटे तार की चपेट में आए
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के चंदोलपुरा गांव में सोमवार को एक मंदिर के 74 वर्षीय महंत की करंट लगने से मौत हो गई। वे रास्ते में टूटकर पड़े 11 केवी बिजली लाइन के तार की चपेट में आ गए। तार में करंट था, जिससे महंत भूपाल शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।