अलवर: अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर नकाबपोशों ने की लूट, बेटे का सिर फोड़ा
Alwar, Alwar | Jul 4, 2026 अलवर। सदर थाना इलाके की शालीमार सोसायटी में शनिवार सुबह 6-7 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश (50) के घर लूट की। ओमप्रकाश के अनुसार दूध लेने उठते ही बदमाशों ने कट्टा लगाकर पत्नी उर्मिला (45) और परिवार को बंधक बना लिया। विरोध पर 14 साल के बेटे के सिर पर वार किया ।